फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon starts world largest office in hyderabad, 15k employees will work here

अमेजन ने हैदराबाद में खोला दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस, 15 हजार कर्मचारी करेंगे काम

Wed, 21 Aug 2019 08:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 21 Aug 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
amazon starts world largest office in hyderabad, 15k employees will work here
amazon - फोटो : Twitter

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने बुधवार को हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़े कैंपस खोला है। इस कैंपस में कंपनी के 15 हजार कर्मचारी एक साथ काम करेंगे। 

विज्ञापन

62 हजार कर्मचारियों की संख्या

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अमेरिका के बाहर अमेजन के स्वामित्व वाला यह एकमात्र परिसर है। इसमें 15,000 कर्मचारी काम करेंगे। भारत में अमेजन के कर्मचारियों की संख्या 62,000 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन

बिजनेस में नहीं आई है मंदी

अमेजन इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल के मुताबिक अग्रवाल ने कहा कि भारत में अमेजन के बिजनेस में कोई मंदी नहीं है। कुल रिटेल में ई-कॉमर्स की सिर्फ तीन फीसदी हिस्सेदारी है। इतना कम शेयर होने पर ग्रोथ के लिए काफी मौके रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 लाख वर्गफुट का एरिया

बयान में कहा गया है कि कुल क्षेत्रफल के हिसाब से यह अमेजन की एक ही स्थान पर दुनियाभर में सबसे बड़ी इमारत है। इसमें 18 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल है और यह 30 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनी है। इमारत में एफिल टावर से 2.5 गुना ज्यादा स्टील लगी है। कुल क्षेत्र के लिहाज से यह दुनिया में अमेजन की सबसे बड़ी इमारत है। अमेजन ने इस परिसर की आधाशिला 30 मार्च, 2016 को रखी थी।

यह है खासियत

इस इमारत में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर, मशीन लर्निंग साइंटिस्ट, प्रोडक्ट मैनेजर, फाइनेंस और कई दूसरे कामों से जुड़े कर्मचारी कार्य करेंगे।नए कैंपस में 300 से ज्यादा पेड़ लगे हैं। इनमें तीन विशेष पेड़ 200 साल पुराने हैं। 8.5 लाख लीटर पानी रिसाइकल की क्षमता वाला प्लांट भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed