फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon to tieup with kirana stores to fight with reliance jio ecommerce venture

रिलायंस जियो से लड़ने के लिए अमेजन करेगा किराना स्टोर्स से साझेदारी

Sat, 24 Aug 2019 01:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 24 Aug 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
amazon to tieup with kirana stores to fight with reliance jio ecommerce venture
- फोटो : yourstory

देश की दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन जल्द ही किराना स्टोर्स से साझेदारी करने जा रही है। रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए कंपनी यह कदम उठाने जा रही है। इसके तहत कंपनी घरों के पास स्थित किराना बेचने वालों से टाईअप करेगी। इसके जरिए मोबाइल से लेकर के ग्रोसरी तक की डिलिवरी की जाएगी। 

विज्ञापन

शुरुआत में छोटे मोबाइल फोन विक्रेता

कंपनी शुरुआत में घर के पास मोबाइल बेचने वाले छोटे दुकानदारों से टाईअप करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने बंगलूरू स्थित स्टार्टअप कंपनी शॉपएक्स के साथ टाईअप किया है, जो किराना स्टोर्स को बड़े रिटेलर्स और एफएमसीजी कंपनियों के साथ डिजिटल कनेक्ट करती है। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी छोटे व्यापारी जैसे कि किराना स्टोर्स के साथ अमेजन ईजी, आईऐवस्पेस, सर्विस पार्टनर के साथ उनको जोड़ेगी। फिलहाल कंपनी ने 350 शहरों के 20 हजार से अधिक किराना स्टोर्स के साथ साझेदारी की है। यह दुकानें केवल अमेजन के सामान की डिलिवरी दो से चार किलोमीटर के रेडियस में करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कंपनी ने छोटे मोबाइल विक्रेताओं के साथ इसकी शुरुआत की है। अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट ने भी तेलंगाना के 800 से अधिक छोटे फोन विक्रेताओं के साथ हाथ मिलाया है। फ्लिपकार्ट 15 हजार से अधिक किराना स्टोर्स, ब्यूटी सैलून, बेकरी, दवा की दुकानों से भी स्मार्टफोन बेचने के लिए टाईअप करने जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed