{"_id":"5ba0d884867a557ea77ac8ae","slug":"rcom-to-exit-from-telecom-business-will-focus-more-on-real-estate-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार कारोबार से बाहर निकलेगी अनिल अंबानी की आरकॉम, रियल स्टेट पर देगी ध्यान","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
दूरसंचार कारोबार से बाहर निकलेगी अनिल अंबानी की आरकॉम, रियल स्टेट पर देगी ध्यान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबपति अनिल अंबानी ने मंगलवार को घोषणा कर बताया कि रिलायंस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) टेलीकॉम (दूरसंचार) कारोबार से पूरी तरह से निकल रही है। आर्थिक तंगी झेल रही कंपनी ने यह कदम भविष्य में रियल एस्टेट कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन
आरकॉम की 14वीं वार्षिक आम बैठक में अंबानी ने शेयरधारकों से कहा कि आरकॉम की प्राथमिकता अपने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज का समाधान करना है। उन्होंने आगे कहा कि हमने फैसला किया है कि हम इस क्षेत्र में अब आगे काम नहीं करेंगे। यह फैसला बहुत सी अन्य कंपनियों ने भी किया है। यह भविष्य के दीवार पर लिखने जैसा है। हम मोबाइल क्षेत्र से निकल रहे हैं, हम सही समय पर अपने उद्यम व्यापार को भुनाएंगे।
विज्ञापन
भविष्य में रिलायंस रियल्टी इस कंपनी के विकास का इंजन होगा। देश की आर्थिक राजधानी के बाहरी हिस्से में 133 एकड़ के भूखंड पर बने धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (डीएकेसी) की ओर इशारा करते हुए अंबानी ने कहा कि आरकॉम के भूतपूर्व मुख्यालय के पास रियल एस्टेट क्षेत्र के भारी अवसर हैं। आरकॉम पर चीनी बैंक समेत 38 कर्जदारों के 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे कंपनी स्ट्रेटजिक डेट रिस्ट्रक्चरिंग (एसडीआर) प्रक्रिया के माध्यम से चुकाएगी।
विज्ञापन