{"_id":"63b16467d4df3175646083de","slug":"tamil-nadu-cm-stalin-hikes-da-for-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"DA: नए साल पर इस राज्य के पेंशनधारियों और सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इजाफा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
DA: नए साल पर इस राज्य के पेंशनधारियों और सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इजाफा
Sun, 01 Jan 2023 04:16 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Jan 2023 04:16 PM IST
सार
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी वृद्धि से करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को घोषणा की कि शिक्षकों, पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी वृद्धि से करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि, इस कदम से 2,359 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्यय होगा। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए वित्तीय बोझ उठाया है।
विज्ञापन
'समान काम के लिए समान वेतन' की मांग करने वाले सरकारी शिक्षकों के विरोध पर उन्होंने कहा, वित्त सचिव (व्यय) की अध्यक्षता में तीन शीर्ष अधिकारियों की एक पैनल का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने पैनल की सिफारिशों के आधार पर कदम उठाने का फैसला किया है। डीए बढ़ोत्तरी को 'नए साल का तोहफा' करार देते हुए उन्होंने कर्मचारियों से सरकार के लोगों के कल्याण और समृद्धि के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।