सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 year old woman commits suicide in Yamunanagar of Haryana

Yamunanagar News: ससुराल से मायके आई विवाहिता, हुआ कुछ ऐसा कि फांसी लगा दे दी जान, पूरा गांव हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

पिता ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह प्रीति को घर छोड़कर खेत गए थे। शाम करीब सात बजे प्रीति की मां सुमन खेत से घर लौटी तो उसने बेटी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह कमरे की तरफ गई तो बेटी को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए।

विज्ञापन
23 year old woman commits suicide in Yamunanagar of Haryana
प्रीति की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यमुनानगर जिले में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फंदा लगा जान दे दी है। मामला गांव खुर्दी का है। शनिवार देर शाम 23 वर्षीय प्रीति का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रीति दोपहर के समय ही अपने पति सन्नी के साथ गांव बैंडी स्थित ससुराल से मायके आई थी। आरोप है कि जब वह मायके आई तभी सन्नी और प्रति के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उस वक्त सन्नी ने प्रीति के माता-पिता को भी भला बुरा कहा था। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरा और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रीति को तंग करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


गांव खुर्दी निवासी हुकम चंद ने बताया कि प्रीति की शादी नवंबर 2022 में गांव बैंडी के सन्नी के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सन्नी प्रीति को परेशान करने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसका पता जब उन्हें लगा तो दो बार दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। लोगों ने सन्नी व उसके परिजनों को समझाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रीति को उनके साथ ससुराल भेज दिया था। परंतु इसके बावजूद वह प्रीति को तंग करने से बाज नहीं आया। शनिवार दोपहर सन्नी प्रीति को लेकर गांव आया था। उनका आरोप है कि तब सन्नी ने प्रीति के साथ काफी बहस की थी। इससे प्रीति परेशान थी। उन्होंने सन्नी को समझाया भी था। इसके बाद सन्नी प्रीति को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया।

खेत से लौटी मां तो फंदे पर लटकी मिली बेटी

पिता ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह प्रीति को घर छोड़कर खेत गए थे। शाम करीब सात बजे प्रीति की मां सुमन खेत से घर लौटी तो उसने बेटी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब वह कमरे की तरफ गई तो बेटी को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। शोर सुनते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित होने लगे और पुलिस को सूचना दी। थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। 

बयान के आधार पर कार्रवाई करेंगे: जोगिंद्र सिंह

थाना सदर यमुनानगर के एसएचओ जोगिंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जो बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed