{"_id":"623225cc7feaac6972437ad8","slug":"50-percent-youth-will-take-oath-as-mla-in-punjab-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव 2022: 117 में से 61 विधायकों की उम्र 50 से कम, कोई अनपढ़ नहीं, सर्वाधिक 58 दागी पहुंचेंगे विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव 2022: 117 में से 61 विधायकों की उम्र 50 से कम, कोई अनपढ़ नहीं, सर्वाधिक 58 दागी पहुंचेंगे विधानसभा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब की नई विधानसभा पढ़ी-लिखी होगी। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले इस बार कोई विधायक अनपढ़ नहीं हैं। 72 ऐसे विधायक ऐसे हैं जिन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर व डाक्टरेट या डिप्लोमा कर रखा है।
पंजाब विधानसभा सत्र
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
यह पहली बार होगा कि पंजाब में विकास का खाका यहां के युवा खींचेंगे। 2022 में संपन्न हुए चुनाव में पहली बार 50 प्रतिशत युवा विधानसभा पहुंचेंगे। कुल 117 विधायकों में 61 ऐसे विधायक हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। तीन तो ऐसे विधायक हैं जिनकी उम्र महज 25 से 30 वर्ष है। पंजाब चुनाव इस बार कई मायनों में अहम रहा।
Trending Videos
अभी तक राज्य की सत्ता परंपरागत पार्टी कांग्रेस या क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल और उसके सहयोगियों के पास ही रही। राज्य में यह पहली बार है कि आम आदमी पार्टी ने सारे समीकरणों पर विराम लगाते राज्य की 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की। इस बदलाव में पंजाब के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई और अभी तक के इतिहास में सबसे युवा विधानसभा का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार विधानसभा में पहुंचे आधे से ज्यादा विधायकों की उम्र 50 साल से कम है। दो ही विधायक ऐसे हैं जिनकी आयु 70 साल से अधिक है। 24 विधायकों की उम्र 40 साल से कम है। 31 से 40 आयु वर्ग के 21 विधायकों ने चुनाव जीता है और 41 से 50 उम्र के 37 विधायकों ने जीत दर्ज की है। 51 से 60 आयु वर्ष के 33 विधायक और 61 से 70 आयु वर्ग के 21 विधायक विधानसभा पहुंचेंगे।
पढ़े-लिखे विधायक पहुंचेंगे विधानसभा
पंजाब की नई विधानसभा पढ़ी-लिखी होगी। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले इस बार कोई विधायक अनपढ़ नहीं हैं। 72 ऐसे विधायक ऐसे हैं जिन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर व डाक्टरेट या डिप्लोमा कर रखा है। सिर्फ एक विधायक ऐसा है जो 5वीं पास है।
58 विधायक दागी
इस बार की विधानसभा में अभी तक के इतिहास में सबसे दागी विधायक पहुंचेंगे। 117 विधायकों में से 58 विधायक ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा 52 विधायक आप के हैं। 2017 में सिर्फ 27 विधायक ही दागी पहुंचे थे।