{"_id":"6a83225ce9378aff6d07c819","slug":"three-bjp-faces-from-punjab-nitin-nabin-team-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नबीन की टीम में पंजाब के तीन बड़े चेहरे: चुनाव से पहले जनाधार मजबूत करने की तैयारी, इन्हें मिली जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबीन की टीम में पंजाब के तीन बड़े चेहरे: चुनाव से पहले जनाधार मजबूत करने की तैयारी, इन्हें मिली जिम्मेवारी
Mon, 17 Aug 2026 08:58 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:58 PM IST
सार
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं तरुण चुघ, सौदान सिंह और मनप्रीत सिंह बादल को महत्वपूर्ण पद मिले हैं।
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में पंजाब के तीन चेहरे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में पंजाब से जुड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर अपना सियासी आधार मजबूत करने का संकेत दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में ये नेता अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं तरुण चुघ, सौदान सिंह और मनप्रीत सिंह बादल को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें भाजपा के प्रमुख सिख चेहरे के तौर पर राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है। इसे पंजाब में सिख समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मनप्रीत शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के चचेरे भाई हैं और पंजाब के वित्तमंत्री भी रह चुके हैं। मनप्रीत का पंजाब की सियासत में बड़ा कद है और नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, मनप्रीत बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। 2007 से 2010 तक अकाली-भाजपा सरकार में वित्त मंत्री रहे। मतभेदों के बाद उन्होंने अकाली दल छोड़कर पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब बनाई। 2016 में पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। 2017 में कांग्रेस सरकार बनने पर वह दोबारा वित्त मंत्री बने। जनवरी 2023 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
उधर, अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले हिंदू नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। वह जून 2026 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। आरएसएस और एबीवीपी से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले चुघ भाजपा युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे। वह 2017 में राष्ट्रीय सचिव और 2020 में राष्ट्रीय महासचिव बने। विभिन्न राज्यों के प्रभारी के तौर पर भी उन्होंने संगठन में काम किया है।
वहीं, पंजाब से जुड़े वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। आरएसएस के प्रचारक रहे सौदान सिंह ने मध्य प्रदेश से संगठनात्मक काम शुरू किया। वह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में भाजपा संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभा चुके हैं। 2020 में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ का जिम्मा सौंपा गया था।