{"_id":"6a831b0b7747cdf76808f422","slug":"video-illegal-drug-de-addiction-centre-in-kotkapura-exposed-35-youths-rescued-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र बेनकाब,35 युवक रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में अवैध नशा छुड़ाओ केंद्र बेनकाब,35 युवक रेस्क्यू
जिला स्वास्थ्य विभाग फरीदकोट की टीम ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन की मदद से कोटकपूरा शहर के सिखां वाला रोड स्थित दो कोठियों में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा छुड़ाने वाले केंद्र का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने दोनों कोठियों को सील करते हुए उक्त केंद्र में दाखिल 35 युवकों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, इस अवैध केंद्र के संबंध में डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट को शिकायत मिली थी। डीसी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और सिविल प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने पुलिस को साथ लेकर केंद्र पर छापेमारी की। टीम के पहुंचने से पहले ही केंद्र का संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जांच में सामने आया कि केंद्र दो साथ लगती कोठियों में चलाया जा रहा था, जहां 35 युवक दाखिल थे। टीम ने सभी युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र में शिफ्ट कर दिया।
इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और सिविल प्रशासन की टीम ने पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र को बेनकाब किया है। उन्होंने बताया कि मामले की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।