{"_id":"6a831b2b434981ad550e8043","slug":"video-demand-to-maintain-smooth-sanitation-system-even-on-government-holidays-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी छुट्टियों में भी सफाई व्यवस्था सुचारू रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी छुट्टियों में भी सफाई व्यवस्था सुचारू रखने की मांग
नगर कौंसिल तलवाड़ा के अंतर्गत आते क्षेत्रों में सरकारी छुट्टियों के दौरान सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने का मामला सामने आया है। छुट्टी वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी पर न आने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कंडी संघर्ष कमेटी के सूबा सचिव कामरेड शमशेर सिंह तथा नशा मुक्त कंडी संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सुभाष सिंह ने नगर कौंसिल प्रशासन से मांग की है कि सरकारी अवकाश के दिनों में भी शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था केवल सामान्य कार्यदिवसों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। छुट्टियों के दौरान भी बाजारों, मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में नियमित रूप से सफाई करवाना नगर कौंसिल की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कूड़ा जमा हो जाता है, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ लोगों को असुविधा होती है और वातावरण भी प्रभावित होता है।
उन्होंने नगर कौंसिल अधिकारियों से अपील की कि सरकारी छुट्टियों के लिए विशेष सफाई व्यवस्था का रोस्टर तैयार किया जाए और आवश्यक संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए छुट्टी वाले दिनों में भी सफाई व्यवस्था निरंतर बनाए रखना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।