{"_id":"6a82c6fd9d9a9eb43c08c0a1","slug":"video-ljp-himachal-nitin-chauhan-political-ground-employment-nahan-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur : नितिन चौहान बोले- किसी के खिलाफ मोर्चा नहीं, अपनी मजबूत जमीन तैयार करेगी लोजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur : नितिन चौहान बोले- किसी के खिलाफ मोर्चा नहीं, अपनी मजबूत जमीन तैयार करेगी लोजपा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:01 PM IST
Link Copied
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) हिमाचल प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौहान ने सोमवार को नाहन में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि लोजपा किसी राजनीतिक दल के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए नहीं, बल्कि अपनी मजबूत राजनीतिक जमीन तैयार करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में रोजगार के अवसर केवल सरकारी नौकरियों के जरिए पैदा नहीं किए जा सकते। इसके लिए प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों को रोजगार से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल का युवा पढ़ा-लिखा, प्रतिभाशाली और मेहनती है, लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है।
नितिन चौहान ने कहा कि हिमाचल में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इसके लिए सरकार को ऐसी नीतियां तैयार करनी होंगी, जिनसे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो और युवाओं को अपने प्रदेश में ही रोजगार के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि वह युवाओं के साथ-साथ किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों की आवाज को भी मजबूती से उठाएंगे। पार्टी का प्रयास हिमाचल में लोजपा को एक मजबूत और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करना है।
औद्योगिक विकास पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सिरमौर सहित हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ऐसी नीतियों की जरूरत है, जिनसे उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ें।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास का वास्तविक लाभ तभी माना जा सकता है, जब इससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले। पार्टी आने वाले समय में इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
नितिन चौहान ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय सदानंद चौहान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता वर्ष 2003 में लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक रहे और उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके आदर्श और जनता की सेवा की भावना आज भी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
नितिन चौहान ने कहा कि लोजपा अपनी राजनीतिक पहचान और संगठनात्मक ताकत के साथ हिमाचल में आगे बढ़ेगी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।