Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Nahan witnessed varied weather conditions: bright sunshine in the morning, followed by heavy rainfall in the afternoon.
{"_id":"6a82f91d2abee897a60a8e1d","slug":"video-nahan-witnessed-varied-weather-conditions-bright-sunshine-in-the-morning-followed-by-heavy-rainfall-in-the-afternoon-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन में मौसम के दिखे कई रंग, सुबह खिली धूप, दोपहर बाद जमकर बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन में मौसम के दिखे कई रंग, सुबह खिली धूप, दोपहर बाद जमकर बरसे बादल
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। दोपहर तक धूप और काले बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहा, जिसके चलते हर 15 मिनट में मौसम करवट बदलता रहा। कभी हल्की धूप खिली तो कभी घने बादलों के कारण दिन में ही घुप अंधेरा छा गया। मौसम के इस बार-बार बदलते मिजाज के कारण स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं को घरेलू कामकाज और कपड़े सुखाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद अचानक मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इस तेज बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया और आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण दिल्ली गेट स्थित ऐतिहासिक लिटन मेमोरियल की घड़ी में पानी घुस गया, जिसके कारण समय बताने वाले उसके कांटे वहीं ठहर गए। भारी बारिश के चलते दिल्ली गेट बस स्टॉप पर नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बहने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।