Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani BJP candlelight march against Congress in protest against the insult to the National Song
{"_id":"6a82a40552cdc0959400ec3f","slug":"video-bhiwani-bjp-candlelight-march-against-congress-in-protest-against-the-insult-to-the-national-song-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा और आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अनादर किया गया है, जो पार्टी की उस मानसिकता को उजागर करता है जो देश के राष्ट्रीय सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को राजनीतिक चश्मे से देखती है। सांसद ने कहा कि इस घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजपा जिला भिवानी की ओर से एक तीव्र प्रतिवाद दर्ज कराते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में यह मार्च पंडित नेकी राम पुस्तकालय से शुरू होकर नेहरू पार्क तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष लगाए और राष्ट्रगीत की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।