{"_id":"6a82f953840875481d0066b2","slug":"video-pahadi-shivalik-jan-kalyan-sangathan-meets-deputy-commissioner-regarding-issues-in-nahan-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिला पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिला पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन
पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन सिरमौर के गठन के बाद संगठन ने नाहन शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात कर उनके समाधान की मांग उठाई। संगठन अध्यक्ष हेमचंद उर्फ योगी ठाकुर ने कहा कि शहर के खेल मैदानों को युवाओं के लिए हर समय उपलब्ध करवाया जाना चाहिए, ताकि भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अभ्यास के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जब भी सरकारी भर्तियां आती हैं, उसी दौरान खेल मैदानों में मेले और अन्य आयोजन होने लगते हैं। इससे युवाओं की तैयारी प्रभावित होती है। संगठन आयोजनों के खिलाफ नहीं है, लेकिन युवाओं के लिए मैदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। संगठन ने शहर में बढ़ रही लावारिस पशुओं की समस्या का मुद्दा भी उपायुक्त के समक्ष रखा। हेमचंद ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। प्रशासन को इस दिशा में स्थायी समाधान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में करीब 18 दिनों से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई लोगों को निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर जांच करवानी पड़ रही है। इसके अलावा मुख्य बाजार में प्रतिबंधित समय के दौरान वाहनों की आवाजाही से पैदा हो रही समस्या से भी उपायुक्त को अवगत करवाया गया। इस दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।