फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Abhisheka of the Serpent Deity performed with milk and curd; chants of mantras echoed in Shiva temples.

Sirmour News: दूध-दही से नाग देवता का अभिषेक, शिवालयों में गूंजे मंत्रोच्चार

Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Abhisheka of the Serpent Deity performed with milk and curd; chants of mantras echoed in Shiva temples.
नाग पंचमी के अवसर पर शिव मंदिर ददाहू में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
नाहन से ददाहू तक प्रमुख मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला
विज्ञापन

काल सर्प योग से प्रभावित जातकों ने मंदिरों में करवाए विशेष पूजा-अनुष्ठान
संक्रांति पर ददाहू मंदिर परिसर में रेणुका विकास बोर्ड ने करवाया हवन-यज्ञ
भगवान परशुराम और माता रेणुका मंदिर में दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही नाहन, ददाहू समेत जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
नाहन के रानीताल शिव मंदिर, कालीस्थान मंदिर, पौड़ीवाला, ददाहू के अलावा पातालेश्वर और जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नाग देवता की प्रतिमाओं पर दूध, दही, फल, पुष्प और नैवेद्य अर्पित किए गए। कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करवाई। धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है।
विज्ञापन

नाग पंचमी के अवसर पर काल सर्प योग से प्रभावित माने जाने वाले जातकों ने भी मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान करवाए। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में पंडितों की ओर से विशेष मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संक्रांति के अवसर पर रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से ददाहू स्थित मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ में ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, राजन गोयल, भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल, पंडित रवि दत्त शर्मा समेत अन्य श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। ददाहू स्थित भगवान परशुराम और माता रेणुका मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देवताओं का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। हवन-यज्ञ में माता राम, तारा चंद, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रोशन लाल और गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed