फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Women beautify Nahan-Shimla Road Chowk

Sirmour News: महिलाओं ने नाहन-शिमला रोड चौक को संवारा

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women beautify Nahan-Shimla Road Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने शहर के सौंदर्य और नागरिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से नाहन-शिमला मार्ग पर स्थित प्रमुख चौक का व्यापक सुंदरीकरण किया गया। नवनिर्मित चौक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
क्लब के अनुसार यह परियोजना सामुदायिक विकास और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आधुनिक रूप में विकसित किए गए इस चौक को स्वच्छता, स्थानीय विरासत और जनसेवा का प्रतीक बनाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन और रोटरी क्लब नाहन संगिनी की ओर से मार्ग पर आकर्षक स्वागत बोर्ड भी स्थापित किया गया, जो शहर में आने वाले लोगों का स्वागत करेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में रोटरी क्लब की अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ महिला सदस्य मौजूद रहीं। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष मोनिका जैन, दीपा बंसल, पूर्व अध्यक्ष सोना चंदन, ममता जैन, रिजी और सारिका धवन ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर चौक को जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed