{"_id":"6a83189aef0b8d737c088c4c","slug":"youth-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-following-an-altercation-in-jammu-khala-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186346-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जम्मू खाला में कहासुनी के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जम्मू खाला में कहासुनी के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
जम्मूखाला के पास तेजधार हथियार से हमले में घायल युवक सिविल अस्पताल में उपचार को पहुंचाया, हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश
दुकानदार और आसपास के लोगों ने घायल को पहुंचाया सिविल अस्पताल
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा - पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के जम्मू खाला में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जामनीवाला निवासी सुनील कुमार (33) पुत्र सुशील कुमार सोमवार दोपहर जम्मू खाला के पास एक दुकान पर सामान लेने आया था। इसी दौरान दुकान के पास एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते दूसरे व्यक्ति ने जेब से धारदार हथियार निकालकर सुनील कुमार की छाती पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छाती पर चोट लगने से सुनील कुमार घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
घटना के बाद दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने घायल को वाहन से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।