{"_id":"6a8319834da71f8ca40b2398","slug":"video-evening-maha-aarti-held-at-renuka-lake-on-singh-sankranti-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिंह संक्रांति पर हुई रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिंह संक्रांति पर हुई रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती
सिंह संक्रांति के अवसर पर सोमवार को पवित्र रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती की गई। इसमें बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर, सहायक अभियंता राम लोक शर्मा, बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, सदस्य पंकज गर्ग, अशोक अग्रवाल, इंद्र प्रकाश गोयल, रणदीप सिंह ने संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रेणुका झील की महाआरती की। शंख, घंटियाल की मधुर ध्वनि के बीच की गई इस महाआरती के चलते रेणुकाजी तीर्थ का कण कण भक्तिमय हो उठा और झील के तट पर सैकड़ों शुद्ध घी के दीपक जगमगा कर अपनी अनूप छठा बिखेर रहे थे। भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल व पंडित रविदत्त शर्मा ने विधिवत व मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की रस्म को निभाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।