Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Petrol tanker and Venue car collide at Jalandhar's Guru Nanak Mission Chowk; major accident averted.
{"_id":"6a82c278809cf1097309ee5d","slug":"video-petrol-tanker-and-venue-car-collide-at-jalandhars-guru-nanak-mission-chowk-major-accident-averted-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार भिड़ी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार भिड़ी, हादसा टला
जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर मोड़ काटने के दौरान पेट्रोल से भरे टैंकर और वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोगों की जान बच गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वह डिवाइडर के साथ चल रहा था और कार चालक ने टैंकर में टक्कर मारी। वहीं कार सवार बलदेव सिंह खालसा और सुरताज जीत कौर ने टैंकर चालक पर कट मारने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे और हादसे में कार का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी सुखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन मोड़ मुड़ते समय टकराए। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और जांच के बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।