Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
BJP holds silent march in Jalandhar on 'Partition Horrors Remembrance Day'; hundreds of workers pay tribute to martyrs and displaced persons
{"_id":"6a82fb0ab2821effb70b5328","slug":"video-bjp-holds-silent-march-in-jalandhar-on-partition-horrors-remembrance-day-hundreds-of-workers-pay-tribute-to-martyrs-and-displaced-persons-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में भाजपा की मौन यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीदों और विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जालंधर में भाजपा की मौन यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीदों और विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों और अपने घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए परिवारों की स्मृति में मौन यात्रा निकाली गई। भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
यात्रा भगवान श्री राम चौक से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक तक पहुंची। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा के माध्यम से 1947 के विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 1947 में देश दो हिस्सों में बंट गया, लेकिन विभाजन का सबसे बड़ा दर्द पंजाब और पंजाबियों ने झेला। पंजाब की धरती दो टुकड़ों में बंट गई और हजारों परिवार उजड़ गए। लोगों को अपने घर, जमीन-जायदाद और अपनों को पीछे छोड़कर पलायन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई पंजाबी परिवार ऐसा होगा जिसने विभाजन का दंश न झेला हो। विभाजन का यह दर्द आज भी पंजाब की सामूहिक स्मृति में जिंदा है।
“विभाजन भारत माता के सीने पर लगा ऐसा घाव, जिसे भुलाया नहीं जा सकता”
ढिल्लों ने कहा कि विभाजन का दर्द भारत माता के सीने पर लगा वह घाव है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में घोषित कर उन असंख्य बलिदानियों और पीड़ितों को सम्मान देने का काम किया, जिनके त्याग और संघर्ष को दशकों तक इतिहास में उचित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़े इतिहास से अवगत कराना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस दर्द को समझ सकें और समाज को बांटने वाली ताकतों को दोबारा सिर उठाने का मौका न मिले।
कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना, राजेश बाघा, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल, करमजीत चौधरी, अमरजीत सिंह अमरी, जगबीर बराड़, रमन पब्बी, सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, पुलिस शुक्ला, सनी शर्मा, राजेश कपूर, मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा, आशीष सहगल, मनीष बल, क्षितिज ढल, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, प्रदीप खुल्लर और ऋषि बहल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मौन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाजन के पीड़ितों की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।