{"_id":"6a82c64c990292c29d0e4ce7","slug":"video-saltanapara-ma-blvaii-oura-janavara-natha-thhama-ma-umaugdha-bhakata-ka-bhaugdha-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सोमवार को जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अखंडनगर स्थित बेलवाई धाम में भोर से ही भक्तों की कतार लग गई। जौनपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर की सीमा पर स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हल्की बारिश के बावजूद आस्था का सिलसिला जारी रहा। कांवड़िए भी बड़ी संख्या में पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। महिला पुलिसकर्मियों के साथ सादी वर्दी में भी निगरानी की गई। धाम परिसर के आसपास मेले में लड्डू, जलेबी और खिलौनों की दुकानें सजी रहीं। लंभुआ के बाबा जनवारी नाथ धाम में भी भोर से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध रहे। कूरेभार में नागदेवता की पूजा कर दूध, दही और पुष्प चढ़ाए गए। भदैया क्षेत्र में नागपंचमी पर कपड़े की गुड़िया-गुड्डों को तालाब और नहर में पीटने की परंपरा निभाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।