{"_id":"6a82c50d3575bfc4760a8ed2","slug":"video-swollen-ganges-water-enters-eight-neighborhoods-in-shuklaganj-residents-living-on-rooftops-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"उफनाई गंगा: शुक्लागंज में आठ मोहल्लों में घुसा पानी, छतों पर गुजर-बसर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई गंगा: शुक्लागंज में आठ मोहल्लों में घुसा पानी, छतों पर गुजर-बसर कर रहे लोग
गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा। बुधवार को चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 13 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर पहुंच गया है। किनारे बसे आठ मोहल्लों में पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में नावों से आवागमन कर लोग रोजमर्रा का कामकाज निपटा रहे हैं। कई घरों के अंदर पानी घुसने से लोग छत पर गुजर बसर कर रहे है। नरौरा और हरिद्वार बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार रही तो खतरे के निशान 113 मीटर तक पहुंच सकती है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 112.112 मीटर था। शाम छह बजे बढ़कर 112.130 मीटर पर पहुंच गया है। नदी में पानी बढ़ने के कारण पश्चिमी गंगाघाट के मोहल्ला गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, शाही नगर, चंपापुरवा कटरी के अलावा उत्तरी क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर, मालवीय नगर और श्रीनगर कटरी क्षेत्र में नदी का पानी घुस गया है। रविदास नगर का नाला उफनाने से यहां रहने वालों की दिक्कतें बढ़ गई है। पश्चिमी गंगाघाट के करीब 175 घर पानी से घिरे है आवागमन के लिए जिला प्रशासन की ओर से 12 नावें लगाई गई हैं। लेखपाल प्रशांत अवस्थी ने बताया कि लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है।
वहीं, जलस्तर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। आवागमन के साथ खान-पान, रहन सहन आदि पर भी असर पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कई घरों के अंदर पानी घुसने के कारण लोग छत पर गुजर बसर कर रहे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नरौरा और हरिद्वार बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण उसका असर यहां देखने को मिल रहा है। बैराज खंड कानपुर के लगभग सभी चैनल गेट खोले गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।