{"_id":"6a8310ec46d696df360b2941","slug":"kanpur-ganga-water-level-below-warning-mark-yet-katri-area-on-alert-dm-reviews-preparedness-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे, फिर भी कटरी में अलर्ट, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे, फिर भी कटरी में अलर्ट, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Mon, 17 Aug 2026 07:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:24 PM IST
सार
Kanpur News: डीएम ने चैनपुरवा पहुंचकर बाढ़ से निपटने की तैयारियां परखी। नाव-नाविक और राहत संसाधन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने चैनपुरवा पहुंचकर परखी बाढ़ से निपटने की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने गंगा किनारे बसे कटरी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सदर तहसील के चैनपुरवा गांव पहुंचकर गंगा के जलस्तर, संभावित जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। फिलहाल गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान दोनों से नीचे है और गांव में भी जलभराव की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन प्रशासन ने किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और तैयारियां तेज रखने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रवि निषाद ने जिलाधिकारी को बताया कि इस वर्ष अभी तक गांव में जलभराव नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। इसके बाद डीएम ने गंगा के जलस्तर की जानकारी लेने के साथ ही बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए उपलब्ध नावों, नाविकों और राहत-बचाव के अन्य संसाधनों की स्थिति जानी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रवि निषाद ने जिलाधिकारी को बताया कि इस वर्ष अभी तक गांव में जलभराव नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। इसके बाद डीएम ने गंगा के जलस्तर की जानकारी लेने के साथ ही बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए उपलब्ध नावों, नाविकों और राहत-बचाव के अन्य संसाधनों की स्थिति जानी।
विज्ञापन
डीएम ने चैनपुरवा पहुंचकर परखी बाढ़ से निपटने की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटरी क्षेत्र में नावों और नाविकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने चैनपुरवा पहुंचकर परखी बाढ़ से निपटने की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जलस्तर पर लगातार नजर रखने और बारिश के दौरान नदी के बढ़ते पानी की स्थिति की नियमित निगरानी करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल गंगा सुरक्षित स्तर पर बह रही है और चेतावनी बिंदु से नीचे है।
डीएम ने चैनपुरवा पहुंचकर परखी बाढ़ से निपटने की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
अभी किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है, लेकिन वर्षा के दौरान जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।