{"_id":"6a82caa2513cd0849905677d","slug":"video-kullu-35-tb-free-panchayats-awarded-gold-silver-bronze-medals-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"TB Free Panchayats: कुल्लू की 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TB Free Panchayats: कुल्लू की 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:17 PM IST
Link Copied
जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित समारोह में पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। सम्मान मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला।
समारोह में कार्यकारी उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के प्रयासों को सफल बनाने में पंचायतों और स्थानीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिले की दो ग्राम पंचायतों को गोल्ड मेडल, पांच पंचायतों को सिल्वर मेडल और 28 पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। पंचायत स्तर पर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने, संभावित मरीजों की पहचान और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय जैसे प्रयासों को इस अभियान की सफलता में अहम माना गया।
कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन को लेकर पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और सामुदायिक सहभागिता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
कुल्लू की 35 पंचायतों को मिला यह सम्मान जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला कदम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।