{"_id":"6a82f76e6f0ca2cc00064966","slug":"video-kullu-panchayat-pradhan-submits-a-complaint-letter-to-sp-kullu-regarding-the-drug-menace-in-raisan-panchayat-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: रायसन पंचायत में नशे की समस्या पर पंचायत प्रधान ने एसपी कुल्लू को सौंपा शिकायतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: रायसन पंचायत में नशे की समस्या पर पंचायत प्रधान ने एसपी कुल्लू को सौंपा शिकायतपत्र
ग्राम पंचायत रायसन और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही असामाजिक तत्व डेरा डाल रहे हैं और नशे का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए पंचायत के प्रधान सतपाल नेगी ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की इन समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा और क्षेत्र में ऐसी असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त लगाने की मांग की। प्रधान ने बताया कि इस तरह के असामाजिक लोग क्षेत्र में खुलेआम शराब व नशीले पदार्थों का सेवन, देर रात तक शोर-शराबा और सड़कों पर फैली गंदगी ने पूरे क्षेत्र की शांति भंग कर दी है। इस स्थिति से ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए अब पंचायत प्रतिनिधि पूरी तरह से लामबंद हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।