फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NDRF inspected the Inner Akhara Bazaar.

Kullu News: इनर अखाड़ा बाजार का एनडीआरएफ ने किया निरीक्षण

Mon, 17 Aug 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
NDRF inspected the Inner Akhara Bazaar.
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का सोमवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने चिंता जताई कि एक साल बाद भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। यहां सितंबर 2025 में दो बार भूस्खलन हुआ है।अब भी कई पत्थर और मलबा खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

टीम रिपोर्ट तैयार कर दोबारा सरकार को भेजेगी, ताकि प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द आवश्यक कार्य शुरू हो सकें। स्थानीय निवासी कंचन, नीलम, अंजू, सीता और प्रिया ने कहा कि लगभग एक साल बीतने के बावजूद भूस्खलन से बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि भूस्खलन के बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे को अभी तक नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

भूस्खलन संभावित क्षेत्र में तिरपाल लगाए गए हैं। बारिश के दौरान पानी के रिसाव और मिट्टी खिसकने की आशंका के बीच लोगों को रातभर जागकर रहना पड़ता है। इस संबंध में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित मिरूपा ने बताया कि भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार लगाने का प्रस्ताव प्रोजेक्ट असेसमेंट कमेटी (पीएससी) और टेक्निकल अप्रूवल कमेटी (टीएसी) से मंजूर हो चुका है। स्टेट अप्रूवल कमेटी (एसएसी) से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed