फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The deity of Bhutthi, Kshetrapal Than, took his seat in the chariot.

Kullu News: रथ में विराजमान हुए भुट्ठी के देवता क्षेत्रपाल थान

Mon, 17 Aug 2026 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
The deity of Bhutthi, Kshetrapal Than, took his seat in the chariot.
क्षेत्र से बुरी शक्तियों को दूर भगाने की किया देव परंपरा का निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। भुट्ठी के आराध्य देवता क्षेत्रपाल थान शनोली पर्व के अवसर पर सोमवार को विधिवत रथ में विराजमान हो गए है। देवता अपने स्थायी निवास से रथ में सवार होकर देव स्थल पर पहुंचे। शनोली पर्व के तहत यहां पर मेला आयोजित किया गया।
शनोली पर्व क्षेत्र की प्राचीन देव परंपरा और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। देवता के रथ में विराजमान होने के बाद देव कारकूनों और हारियानों के साथ पारंपरिक देव विधियों का निर्वहन किया गया। देवता के अपने देवस्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान मेले में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

देवता के कारदार सुंदर सिंह ने कहा कि शनोली पर्व के दौरान देवता के गूर ने विशेष देव विधि संपन्न करवाई। परंपरा के अनुसार गूर सरसों और छोरगन पत्थर के कणों को मिलाकर मंत्र प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं। इसके बाद लोग इसे अपने घरों की चौखट पर लगाते हैं। मान्यता है कि इस पारंपरिक प्रक्रिया से घर में मौजूद नकारात्मक और बुरी शक्तियों को दूर किया जाता है। स्थानीय लोग नारायण ठाकुर, दलीप, रमेश, ने बताया कि शनोली पर्व सदियों से चली आ रही देव परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed