फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Better coordination ensured facilities at the Keylong Festival: Kiran

बेहतर समन्वय से केलांग उत्सव में मिल पाईं सुविधाएं : किरण

Mon, 17 Aug 2026 03:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
Better coordination ensured facilities at the Keylong Festival: Kiran
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव केलांग में बेहतर समन्वय से स्थानीय लोगों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं। विभिन्न समितियों और उपसमितियों ने पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाए। इस कारण तीन दिवसीय आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उपायुक्त किरण भड़ाना ने पुलिस की कार्यप्रणाली की भी सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही के बावजूद पुलिस ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और अन्य गतिविधियों में स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों और कलाकारों ने भाग लिया। उत्सव ने लाहौल-स्पीति की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, कला और स्थानीय विरासत को व्यापक मंच प्रदान किया। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों, समितियों और स्थानीय हितधारकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed