{"_id":"6a82d33f7171f76fc10feaca","slug":"video-bijli-mahadev-kullu-shravan-last-sunday-devotees-crowd-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: श्रावण के आखिरी रविवार को बिजली महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से रात तक लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: श्रावण के आखिरी रविवार को बिजली महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से रात तक लगी कतार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:54 PM IST
Link Copied
श्रावण मास के आखिरी रविवार को प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से ही महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और रात आठ बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई भक्त नंगे पांव ही भगवान के दरबार में पहुंचे।
मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने महादेव को चुनरी, घी, दूध, नारियल और प्रसाद अर्पित किया। इसके साथ धूप-बत्ती जलाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
श्रावण मास के अंतिम रविवार होने के कारण मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जम्वाल ने बताया कि श्रावण महीने के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर महादेव के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
श्रावण मास के अंतिम रविवार को उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर बिजली महादेव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।