सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   53 bottles of branded liquor and 61 empty bottles were recovered from the shop.

Chandigarh News: छापेमारी में ब्रांडेड 53 बोतल शराब और 61 खाली बोतलें बरामद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
53 bottles of branded liquor and 61 empty bottles were recovered from the shop.
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली विदेशी शराब तैयार करने वाले गैंग के तीन शराब तस्कर गिरफ्तार किए हैं। रविवार को मिली विशेष सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से विभिन्न महंगी ब्रांड की 53 भरी हुई शराब की बोतलें और 61 खाली ब्रांडेड बोतलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकुन कुमार निवासी धनास, नकुल निवासी धनास और अक्षय कुमार निवासी राम दरबार चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
Trending Videos


यह कार्रवाई 3 मई को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग मोहाली और लुधियाना ईस्ट रेंज की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की गई। टीम ने भबात जीरकपुर स्थित प्लॉट नंबर-13, रॉयल पार्क होटल के पास दबिश दी, जहां यह अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगी ब्रांड में सस्ती शराब भरकर बेच रहे थे आरोपी
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महंगी ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर उन्हें असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। ये शराब खासतौर पर अपने परिचितों के जरिए पार्टियों में सप्लाई की जाती थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि खाली बोतलें हरियाणा के करनाल स्थित एक स्थान से जुटाई जाती थी, जबकि शराब चंडीगढ़ और हरियाणा से खरीदी जाती थी।
आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल, कसौली, शिमला और शिवालिक पहाड़ियों के इलाकों में होने वाली पार्टियों में अपने बार टेंडर संपर्कों के जरिए इस नकली शराब की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed