सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Journalist Premier League 2026: Rajasthan enter final, win by 4 wickets over UP Media Fighters

जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026: राजस्थान फाइनल में, यूपी मीडिया फाइटर्स पर 4 विकेट से जीत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Journalist Premier League 2026: Rajasthan enter final, win by 4 wickets over UP Media Fighters
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026 के सेमीफाइनल में राजस्थान ने यूपी मीडिया फाइटर्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना हिमाचल से होगा।
Trending Videos



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी मीडिया फाइटर्स की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। जुहैब (13), मयूर शुक्ला (21) और ऋषि सिंह सेंगर (7) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद सतेंद्र मेहरोत्रा (47) और देवेश पांडे (58) ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। देवेश ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवर में यूपी की टीम 169/8 का स्कोर ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान की ओर से अंकित तिवारी और अवज पंचाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मनीष दीक्षित और आदित्य अत्रेय को 1-1 सफलता मिली। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने संतुलित शुरुआत की। सतीश कुमावत ने 25 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को मजबूती दी, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने से टीम 88/5 पर संकट में आ गई।
गर्वित नारंग ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 45 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। मनीष दीक्षित ने भी 21 रन बनाकर अहम योगदान दिया। राजस्थान ने 19.3 ओवर में 172/6 बनाकर मुकाबला जीत लिया। यूपी की ओर से ऋषि सिंह सेंगर ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed