{"_id":"69a9c723834204c74802d135","slug":"70-of-travel-packages-cancelled-loss-of-rs-5-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1079-963645-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 70 फीसदी ट्रैवल पैकेज कैंसल, पांच करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 70 फीसदी ट्रैवल पैकेज कैंसल, पांच करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण दुबई और आबूधाबी के साथ यूरोप जाने वाले भी अपने ट्रैवल पैकेज कैंसल करवा रहे हैं। ट्रैवल एक्सपर्ट के अनुसार प्रत्येक ट्रैवल एजेंट के करीब साठ से सत्तर फीसदी पैकेज रद हो रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में करीब पांच करोड़ का नुकसान अनुमानित है।
चंडीगढ़ में करीब 100 से ज्यादा ट्रैवल एजेंट्स हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार उनकी साठ से सत्तर फीसदी बुकिंग कैंसल करवा दी गई है। इसकी वजह है कि कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। ध्यान रहे कि ईरान और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में हवाई मार्ग बंद होने के कारण एयर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं में कटौती कर दी है। जिसका सीधा असर चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट्स पर पड़ा है।
चंडीगढ़ में आस्था ट्रैवल के मालिक राज ने बताया कि उनकी अस्सी फीसदी से ज्यादा बुकिंग कैंसल हो चुकी है। इसमें दुबई के ज्यादा यात्री थे। वहीं, वैरायटी वेकेशंस के अजीत ने बताया कि उनकी सत्तर फीसदी से ज्यादा बुकिंग कैंसल हो चुकी है। इसमें यूरोप के साथ दुबई के यात्री शामिल थे। आद्विका वैकेशंस के मालिक अंकुश चड्ढा के अनुसार उनकी 65 फीसदी बुकिंग कैंसल हो चुकी है। अब लोग जापान और वियतनाम के साथ श्रीलंका के लिए लोग बुकिंग ले रहे हैं।
यह है गणित
एक एक्सपर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में औसतन सौ ट्रैवल एजेंट हैं। इसमें से एक एजेंट के करीब पांच लाख रुपये की बुकिंग कैंसल होने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में सौ ट्रैवल एजेंट के पांच करोड़ के पैकेज रद होने का अनुमान है।
Trending Videos