सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A delegation of families affected by terrorism met the Governor

Chandigarh News: राज्यपाल से मिला आतंकवाद से प्रभावित परिवारों का प्रतिनिधि मंडल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A delegation of families affected by terrorism met the Governor
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया टेररिस्ट विक्टिम्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगवाई एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने की।
Trending Videos

उनके साथ 25 से 30 आतंकवाद पीड़ित परिवारों के साथ मिले। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब और चंडीगढ़ में आतंकवाद पीड़ित परिवारों द्वारा झेली जा रही विभिन्न समस्याओं को उठाया। परिवारों ने राज्यपाल का धन्यवाद किया और कहा कि पहली बार उनकी समस्याओं को इस स्तर पर सुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने जो मांगें उठाई हैं उनसे मासिक पेंशन छह हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया जाए। सभी शैक्षणिक संस्थानों में 5 प्रतिशत आरक्षण लागू हो। पात्र परिवारों को मकान आवंटन हो। आतंकवाद पीड़ितों/निर्भर परिवारों को सरकारी नौकरियां दी जाए। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद पीड़ित परिवारों की सभी जायज समस्याओं और मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से समयबद्ध सहायता और राहत देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed