फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A pharmacy will open at the GMCH-32 trauma center this week.

Chandigarh News: जीएमसीएच 32 के ट्रॉमा सेंटर में इसी हफ्ते खुलेगी दवा की दुकान

Tue, 18 Aug 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A pharmacy will open at the GMCH-32 trauma center this week.
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। ट्रॉमा सेंटर में दवा की दुकान इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक मरीजों के परिजनों को दवाएं लेने के लिए ट्रॉमा सेंटर से अस्पताल के दूसरे हिस्सों या बाहर की दुकानों तक जाना पड़ता था। खासकर इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजनों को इससे काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. विशाल गुगलानी ने बताया कि दवा की दुकान के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अलॉटमेंट कर दिया गया है। फिलहाल दुकान में फिटिंग का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन में दुकान शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को जरूरत की दवाएं वहीं से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गंभीर मरीजों के परिजनों का समय बचेगा और उन्हें दवा के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed