{"_id":"6a8375a91d719387860265d3","slug":"bus-hits-wagonr-stopped-at-red-light-driver-and-three-passengers-injured-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1098987-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: लालबत्ती पर खड़ी वैगनार को बस ने मारी टक्कर, चालक और तीन सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: लालबत्ती पर खड़ी वैगनार को बस ने मारी टक्कर, चालक और तीन सवारियां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सेक्टर-31/32 लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने लालबत्ती पर खड़ी वैगनआर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार को टक्कर मारने के बाद बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग सवार थे। चालक शहनाज घायल हो गया, जबकि तीन सवारियों को भी हल्की चोटें आईं।
मनीमाजरा के मोरी गेट निवासी शहनाज कैब चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उसके भाई राशिद ने बताया कि शहनाज खरड़ से तीन सवारियों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। रेड लाइट पर कार रुकी थी, तभी सेक्टर-43 बस स्टैंड की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार की डिग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शहनाज के सिर में गंभीर चोट लगी और आठ टांके आए हैं। सभी घायलों को जीएमसीएच-32 ले जाया गया।