फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-26 Mandi murder case: Father and son surrender, remanded to three-day custody.

सेक्टर-26 मंडी हत्याकांड: पिता-पुत्र ने किया सरेंडर, तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 18 Aug 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sector-26 Mandi murder case: Father and son surrender, remanded to three-day custody.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 सब्जी मंडी में 43 वर्षीय सब्जी विक्रेता देशराज की हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र ने अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार, वारदात की वजह और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे सब्जी से भरी गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद आरोपियों ने देशराज पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल देशराज को जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed