सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A total of 288 teams registered for the Gully Cricket Tournament, including 32 girls' teams.

Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कुल 288 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, 32 लड़कियों की टीमें शामिल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A total of 288 teams registered for the Gully Cricket Tournament, including 32 girls' teams.
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आगामी ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हुई थी और 5 अप्रैल को खत्म हो गई है। यह टूर्नामेंट 17 अप्रैल से शुरू होगा। इस आयोजन को नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के साथ-साथ टाइनोर और अन्य प्रमुख सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है।
Trending Videos

गली क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कुल 288 टीमों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया जिनमें 256 लड़कों की टीमें और 32 लड़कियों की टीमें शामिल हैं। इसके लिए कुल 18 पुलिस स्टेशनों को रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया था और प्रत्येक पुलिस स्टेशन ने 16 टीमों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रासरूट स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed