सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Schools Receive Bomb Threat police investigation

चंडीगढ़-मोहाली में बम ब्लास्ट की धमकी: पंजाब-हरियाणा के सीएम को उड़ाने की लिखी बात, मोहाली कोर्ट खाली करवाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को एक बार फिर बम की धमकी मिली है। इनमें शिवालिक स्कूल, सेक्टर 41 और सेंट स्टीफन सेक्टर 45 शामिल है।

Chandigarh Schools Receive Bomb Threat police investigation
सेक्टर 9 स्थित चंडीगढ़ सचिवालय की नई बिल्डिंग में बम धमकी के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के कई स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को सोमवार को एक बार फिर बम की धमकी मिली है। इनमें शिवालिक स्कूल, सेक्टर 41, सेंट स्टीफन सेक्टर 45 और रायन इंटरनेशनल के अलावा मेयर कार्यालय और सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हमेशा की तरह धमकी ईमेल के माध्यम से आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos




विज्ञापन
विज्ञापन


ईमेल में पंजाब और हरियाणा के सीएम और पंजाब के डीजीपी का नाम लिखा गया है। साथ ही ग्रेनेड हमलों की धमकी दी गई  है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके अलावा एहतियातन फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई। 




वहीं मोहाली कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। पुलिस ने पूरे एरिया में नाकेबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। 

खरड़ कोर्ट को धमकी, परिसर को खाली करवाया 

खरड़ अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद खरड़ कोर्ट परिसर खाली करवा लिया गया है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर खरड़ अदालत को आज के लिए पूरे तौर पर बंद करके छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed