सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Muslim Man Who Harassed Hindu Girl Severely Beaten; Police Conducting Interrogation

MP: युवती पर भद्दे कमेंट करता था आरोपी युवक, मना करने पर नहीं माना तो परिजनों ने की जमकर धुनाई; देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में आरोपी जमालुद्दीन की युवती के परिजनों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। युवती पर भद्दे-भद्दे कमेंट करता था, जिससे नाराज होकर परिजनों ने हमला किया।

Muslim Man Who Harassed Hindu Girl Severely Beaten; Police Conducting Interrogation
आरोपी की पिटाई करती महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक की लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से एक हिंदू युवती को परेशान कर रहा था, जिससे नाराज होकर परिजनों ने यह कदम उठाया। आरोपी नगर रक्षा समिति का सदस्य भी है ये भी बात सामने आई है।
Trending Videos


आरोपी जमालुद्दीन भद्दे कमेंट करता था युवती पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिटाई का शिकार हुआ युवक जमालुद्दीन, टीकमगढ़ शहर के शेखा का मोहल्ला का निवासी है। युवती के परिजनों का आरोप है कि वह पिछले करीब एक साल से उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। जब भी युवती घर से बाहर निकलती, आरोपी उस पर भद्दे कमेंट करता और उसका पीछा कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि इस संबंध में कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार बढ़ती परेशानियों के चलते परिवार में आक्रोश बढ़ता गया। सोमवार को जब आरोपी जिला चिकित्सालय परिसर में दिखाई दिया, तो लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और वहीं उसकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें- सागर में संग्राम:  स्थानीय लोगों का उग्र प्रदर्शन, किसने जड़ा महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़? प्रशासन हुआ सख्त

पिटाई करने के बाद परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए परिजन नहीं माने। बाद में परिजन आरोपी को पकड़कर सीधे कोतवाली थाना लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। टीकमगढ़ कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती के साथ वास्तव में किस प्रकार की घटनाएं हुईं और आरोपी के खिलाफ पहले कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी या नहीं। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
 

आरोपी की पिटाई करती महिलाएं

आरोपी की पिटाई करती महिलाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed