सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal-nsg-commando-demo-lal-parade-ground-counter-terror-show-mp

MP: एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एनएसजी कमांडोज ने शानदार युद्ध कौशल और एंटी-टेरर ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। इस दौरान K-9 डॉग्स और स्पेशल तकनीकों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनएसजी कमांडोज को बजरंगबली कहा। पढ़ें पूरी खबर

bhopal-nsg-commando-demo-lal-parade-ground-counter-terror-show-mp
समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का काफी खास रहा। यह आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा किया गया। एनएसजी कमांडोज ने अभ्यास के बीच न केवल आतंकवादियों को मार गिराया, बल्कि बंधकों को भी सुरक्षित छुड़ाया। कमांडोज ने ‘स्पाइडर मैन’ तकनीक का उपयोग करते हुए इमारत को घेरा और विस्फोट कर कार्रवाई की।

Trending Videos


एंटी-टेरर ऑपरेशन के अभ्यास प्रदर्शन के दौरान इतना ही नहीं, उनके K-9 असॉल्ट डॉग ने आतंकी को जमीन पर गिराया और उसकी राइफल छीनकर ले गया। इसके अलावा कमांडोज ने कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।  इस दौरान ‘रिंग ऑफ फायर’, टाइल ब्रेकिंग और ब्लॉक ब्रेकिंग जैसे प्रदर्शन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जवानों ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। K-9 जोरो ने अपनी कुशलता से सभी को हैरान कर दिया। आतंकियों के लिए खतरनाक इस श्वान ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर आतंकवादियों को ढूंढने में मदद की। वहीं, K-9 रोजर ने बम स्क्वाड टीम के साथ विस्फोटक का पता लगाया। उसने संदिग्ध वस्तु के पास बैठकर टीम को सतर्क किया, जिसके बाद एक्स-रे मशीन की मदद से बम को निष्क्रिय किया गया।

काउंटर टेररिज्म ग्रुप के लिए डीपीआर तैयार- मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कमांडोज की तुलना बजरंगबली से की। उन्होंने कहा कि काउंटर टेररिज्म ग्रुप (सीटीजी) बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है, जिस पर राज्य सरकार काम करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी कमांडोज ने अपनी क्षमता, योग्यता, बुद्धिमत्ता, निडरता और निर्भयता का अद्भुत प्रदर्शन किया है। हमें इन पर गर्व है। भारत के ये कमांडोज देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1984 में गठित एनएसजी ने उस दौर में भी अपनी कुशलता साबित की, जब 1990 के दशक में देश के प्रधानमंत्री तक सुरक्षित नहीं थे। स्वर्गीय राजीव गांधी इसका उदाहरण हैं, जो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हमले का शिकार हो गए थे। ऐसी परिस्थितियों में हमारे सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से देश को सुरक्षा प्रदान की।

ये भी पढ़ें- Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

‘भारत का सुरक्षा कवच है एनएसजी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी भारत का सुरक्षा कवच है। जब भी देश किसी संकट का सामना करता है, एनएसजी कमांडोज न केवल सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि लोगों में निर्भयता का भाव भी जगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारी सेना दुश्मनों के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमेशा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना को अपनाया है, लेकिन वेदों में भी कहा गया है कि जो जिस भाषा को समझता है, उसे उसी भाषा में उत्तर देना चाहिए। अपराध, आतंकवाद और नक्सलवाद का इस धरती पर कोई स्थान नहीं है। इसलिए जवानों के प्रशिक्षण में भी मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह सहयोग कर रही है।

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में अवैध ग्रेनाइट खनन का खुलासा: तीन साल तक वन क्षेत्र में चलता रहा खेला, विधानसभा में गूंजा मुद्दा

‘आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 35 वर्षों से प्रदेश को प्रभावित करने वाला नक्सलवाद अब समाप्त हो चुका है। एमपी नक्सलवाद मुक्त राज्य बन गया है। इसका श्रेय हमारे सुरक्षा बलों को जाता है। उन्होंने कहा कि एनएसजी के प्रदर्शन ने भोपाल की धरती को गौरवान्वित किया है। हेलीकॉप्टर से उतरते जवानों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वयं बजरंगबली आ रहे हों।

उन्होंने कहा कि कालभैरव के गण यानी श्वानों ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया। हमारे ये श्वान भी देश की रक्षा में उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जितनी हमारे जवान। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए भोपाल के पास तुमड़ा क्षेत्र में काउंटर टेररिज्म ग्रुप (CTG) का केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed