{"_id":"69d33dca679800c0710db59c","slug":"indore-lift-breaks-down-at-wedding-ceremony-in-indore-injuring-more-than-ten-people-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में शादी समारोह में लिफ्ट टूटी, दस से ज्यादा लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में शादी समारोह में लिफ्ट टूटी, दस से ज्यादा लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हादसे में बदल गया, जब ओवरलोड होने के कारण एक लिफ्ट की रस्सी टूट गई और वह दूसरी मंजिल से गिर गई। इस दुर्घटना में दस से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
इंदौर में लिफ्ट गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक कारखाना परिसर में चल रहे शादी समारोह के दौरान लिफ्ट की रस्सी टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट में सवार दस से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे का कारण लिफ्ट का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, बांक इलाके में मोहम्मद शरीफ के भाई मोहम्मद खलील की बेटी आयशा की शादी परिवार के कारखाना परिसर में आयोजित की गई थी। कुछ मेहमानों को कारखाने में बने कमरों में ठहराया गया था। दुल्हन आयशा दूसरी मंजिल के एक कमरे में थी।
दुल्हन से मिलने कुछ महिला रिश्तेदार दूसरी मंजिल पर गई थीं। लौटते समय लिफ्ट में दस से अधिक लोग सवार हो गए। अधिक भार होने के कारण लिफ्ट की रस्सी टूट गई और लिफ्ट दूसरी मंजिल से गिरकर भूतल पर आ गिरी।
हादसे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में फंसे घायलों को परिजनों ने बाहर निकाला और पास के अस्पतालों में पहुंचाया। अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कारखाने में लगी लिफ्ट माल ढोने के लिए निर्धारित थी, लेकिन उसका उपयोग लोगों को ले जाने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। पहले परिजनों ने हादसे का कारण स्पष्ट नहीं बताया, लेकिन जब अस्पताल प्रबंधन ने एक साथ इतने लोगों के घायल होने पर सवाल किया, तब लिफ्ट गिरने की बात सामने आई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X