सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Where Is T20 World Cup Hero Sanju Samson? Fleming Backs Him, Gaikwad Takes Blame

IPL 2026: कहां खो गया विश्वकप हीरो सैमसन का फॉर्म? कोच फ्लेमिंग ने किया बचाव, ऋतुराज ने हार की जिम्मेदारी ली

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 06 Apr 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

संजू सैमसन का खराब फॉर्म सीएसके के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन कोच फ्लेमिंग ने उनका बचाव करते हुए धैर्य रखने की बात कही है। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार की जिम्मेदारी खुद पर ली। आरसीबी के खिलाफ बड़ी हार के बाद सीएसके पर दबाव बढ़ गया है और अब टीम को जल्द वापसी करनी होगी।

IPL 2026: Where Is T20 World Cup Hero Sanju Samson? Fleming Backs Him, Gaikwad Takes Blame
फ्लेमिंग, सैमसन औऱ ऋतुराज - फोटो : IPL/BCCI/ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वह लगातार तीसरे मैच में भी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 251 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन सिर्फ नौ रन ही बना सके। यह वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने हाल ही में टी20 विश्वकप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आईपीएल में उनकी लय पूरी तरह गायब नजर आ रही है।
Trending Videos

फ्लेमिंग ने किया बचाव, बोले- समय लगेगा
सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सैमसन का बचाव करते हुए कहा, 'जब आप लंबे समय तक किसी एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हैं, तो नई टीम में ढलना आसान नहीं होता। भले ही वह खुद को सहज महसूस कर रहे हों, लेकिन टीम से जुड़ाव बनने में थोड़ा समय लगता है। वह अभी इस टीम के साथ तालमेल बैठाने की प्रक्रिया में हैं, और टीम में भी कई बदलाव हुए हैं, इसलिए यह पूरी तरह से सेटअप नहीं है।'

फ्लेमिंग ने आगे कहा, 'हम मैदान के बाहर भी काम कर रहे हैं ताकि टीम के बीच तालमेल मजबूत हो सके। वह पूरी तरह फिट हैं और रन बनाने के लिए उत्सुक हैं, जैसे ऋतुराज और बाकी सीनियर खिलाड़ी हैं।' उन्होंने सैमसन के समर्थन में यह भी जोड़ा, 'टी20 क्रिकेट तेजी से बदलता है। हमने वर्ल्ड कप में देखा कि एक बल्लेबाज जब लय में आता है, तो कितना खतरनाक हो सकता है। सैमसन भी वैसे ही खिलाड़ी हैं। हमारी तरफ से उन्हें पूरा समर्थन और भरोसा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी ने किया सीएसके का काम तमाम
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, आरसीबी की पारी के 15 ओवर तक सीएसके ने मुकाबले में पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में 97 रन लुटा दिए। टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार ने मिलकर सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 97 रन जोड़े।

नो-बॉल ने बढ़ाई मुश्किल
18वें ओवर में अंशुल कंबोज ने डेविड को बोल्ड कर दिया था, लेकिन वह नो-बॉल निकली। इसके बाद डेविड ने मैच पूरी तरह बदल दिया। फ्लेमिंग ने इस पर कहा, 'दबाव में सही एग्जीक्यूशन जरूरी होता है। टिम डेविड जैसे बल्लेबाज के खिलाफ आपको बिल्कुल सटीक रहना पड़ता है। हम थोड़े पीछे रह गए और उन्होंने लय पकड़ ली। नो-बॉल भी अहम रही, वहां करीब 40 रन का फर्क पड़ा। छोटी-छोटी गलतियां बड़े नुकसान में बदल गईं।'

ऋतुराज ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर मैं टॉप ऑर्डर में थोड़ा और योगदान देता, तो शायद हम यह लक्ष्य हासिल कर सकते थे। इसलिए आज की हार की जिम्मेदारी मेरी है।' ऋतुराज खुद भी इस मैच में सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए थे, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा।

मिडिल ऑर्डर ने दी थोड़ी उम्मीद
हालांकि, सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 30/3 पर पहुंच गई, लेकिन सरफराज खान (50), प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने टीम को संभालने की कोशिश की। इसके बावजूद टीम 43 रन से मैच हार गई और अब तक इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

आगे क्या?
सीएसके अब अंक तालिका में सबसे नीचे है और टीम को जल्द ही वापसी करनी होगी। उनका अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर है, जहां टीम जीत की तलाश में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed