सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four people died in a road accident near Devguradia in Indore, after being hit by a mini truck.

Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 06 Apr 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Indore: Four people died in a road accident near Devguradia in Indore, after being hit by a mini truck.
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत, मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  एक की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

Trending Videos


मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान व एक अन्य  रुप में हुई है। मृतक व घायल सदर बाजार निवासी है। वाहन में बाराती सवार थे। आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे थे और मिनी ट्रक सामने की दिशा से आ रहा था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के रिश्तेदार एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया
इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस कारण आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी।


वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे
मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर समेत चार लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद मिनी ट्रक के चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed