{"_id":"69d27af1c5bd810bff0212a3","slug":"indore-new-six-lane-bridges-are-being-built-in-indore-groundbreaking-ceremony-for-a-two-lane-bridge-at-lokma-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में नए ब्रिज छह लेन बन रहे, लोकमान्य नगर क्रासिंग पर दो लेन ब्रिज का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में नए ब्रिज छह लेन बन रहे, लोकमान्य नगर क्रासिंग पर दो लेन ब्रिज का भूमिपूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक के बीच लोकमान्य नगर–केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले दो लेन ब्रिज को लेकर सवाल उठने लगे हैं।अन्य स्थानों पर छह लेन ब्रिज बनाए जा रहे हैं, वहीं इस व्यस्त मार्ग पर अफसरों ने दो लेन ब्रिज की योजना तैयार कर दी।
केसरबाग मार्ग पर दो लेन ब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी जहां छह लेन ब्रिज बना रहे हैं, वहीं लोकमान्य नगर–केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर केवल दो लेन ब्रिज बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। इस ब्रिज का भूमिपूजन रविवार को सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में किया गया।
प्रस्तावित ब्रिज की चौड़ाई 10.50 मीटर रखी गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में दो लेन का ब्रिज भविष्य में पर्याप्त नहीं होगा। उनका मानना है कि अधिक यातायात की स्थिति में ब्रिज पर ही जाम लग सकता है और ओवरटेक के प्रयास में हादसों की आशंका भी बनी रहेगी।
यह ब्रिज रेलवे विभाग द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 650 मीटर होगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास पर्याप्त जगह उपलब्ध है, जिससे यहां छह लेन ब्रिज का निर्माण भी संभव था। ऐसे में अधिकारियों द्वारा दो लेन ब्रिज को मंजूरी दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि दो लेन ब्रिज बनने से रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान दिनभर में कई बार होने वाली यातायात बाधा से राहत जरूर मिलेगी। फिर भी लोगों का मानना है कि भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अतिरिक्त लेन की आवश्यकता पड़ सकती है। इस ब्रिज का निर्माण करीब दो साल में पूरा किया जाएगा। खास बात यह है कि ब्रिज निर्माण के लिए ज्यादा बाधक निर्माण भी प्रभावित नहीं हो रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X