सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bulldozer Action at Bada Talab: 9 Shops Demolished on Day One; Bulldozers to Target 347 Encroachments Over the

Bhopal News: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 06 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के बड़े तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही पहले दिन नौ दुकानें तोड़ी गईं। 347 कब्जों को 15 दिन में हटाने का लक्ष्य है। नोटिस के बाद कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाया, लेकिन कई जगह विरोध भी हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे, स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल लगाया गया था।

Bulldozer Action at Bada Talab: 9 Shops Demolished on Day One; Bulldozers to Target 347 Encroachments Over the
बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सोमवार से बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। भदभदा क्षेत्र में पहले ही दिन नौ दुकानों को तोड़ा गया, जबकि कुल 347 अतिक्रमणों को 15 दिन में हटाने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्रवाई के साथ ही लोगों का विरोध और दोहरे मापदंड के आरोप भी सामने आने लगे हैं। इस दौरान भदभदा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिससे स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल लगाया गया।
Trending Videos



प्रशासन की कार्रवाई पर कई लोगों ने जताया विरोध
कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे थे, लेकिन बिना पर्याप्त समय और सूचना के सीधे बुलडोजर चला दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बड़े होटल और संस्थान भी इसी दायरे में आते हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही। इससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफटीएल के 50 मीटर दायरे में सख्ती
बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर तक के दायरे में आने वाले सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस सीमा के भीतर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं बचेगा। 16 मार्च 2022 को भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। इसी आधार पर पूरी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-एमपी में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, 7 से नया सिस्टम, आज इन जिलों में अलर्ट


इन गांवों में सबसे ज्यादा कब्जे
टीटी नगर एसडीएम सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सामने आए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा इलाके में भी बड़ी संख्या में निर्माण किए गए हैं। 25 फरवरी से शुरू हुआ अभियान 28 फरवरी के बाद धीमा पड़ गया था, लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रोजाना कार्रवाई का शेड्यूल तय कर दिया है।

किस दिन कहां चलेगा बुलडोजर
10 अप्रैल: हलालपुरा
11 अप्रैल: बैरागढ़ (काशियाना बंगले के पीछे)
12-13 अप्रैल: सेवनिया गोंड
15-16 अप्रैल: बैरागढ़ (मकान, मैरिज गार्डन)
17 अप्रैल: हुजूर तहसील
18-19 अप्रैल: टीटी नगर
20 अप्रैल: बैरागढ़ शेष अतिक्रमण
21 अप्रैल: हुजूर तहसील अंतिम कार्रवाई

यह भी पढ़ें-एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित


वन विहार में पिलर निर्माण पर नया विवाद
कार्रवाई के बीच वन विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में करीब 2.5 किमी में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने का मामला सामने आया है। विशेषज्ञ इसे वेटलैंड नियमों के खिलाफ बता रहे हैं। पर्यावरणविद् राशिद नूर खान ने इस मामले को गंभीर बताते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में ले जाने की तैयारी की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed