{"_id":"69d33ac473ccde48b40b82fd","slug":"bhopal-katara-hills-student-firing-case-old-dispute-police-investigation-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कॉलेज छात्रों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा, फायरिंग से दहशत; दो घायलों का एम्स में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कॉलेज छात्रों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा, फायरिंग से दहशत; दो घायलों का एम्स में इलाज जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर कॉलेज छात्रों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घायलों का उपचार जारी, पुलिस ने शुरू की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित सेज सनसिटी फेस-1 में रहने वाले सेज ग्रुप के कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों पर तीन छात्रों ने गोली चला दी। मामला पुराने विवाद को लेकर हुआ। पहले दोनों पक्षों ने शराब पी, फिर विवाद हो गया तो गोली चला दी।
कटारा हिल्स पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन बदनामी न हो, इसलिए मामले को दबाए रखा और दिन भर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास करता रहा। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
आरोपी नशे में धुत थे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वासु गुप्ता पिता राकेश गुप्ता राजघाट कॉलोनी दतिया का रहने वाला है और सेज ग्रुप की कॉलेज में सेकंड इयर का छात्र है। अंशु तेज पाटिल पिता अशोक पाटिल महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। दोनों पर एलएनसीटी कॉलेज के छात्र सुधांशु सिंह दो अन्य दोस्तों के साथ आया और हरीश दुबे व अंशु तेज पाटिल के साथ विवाद करने लगा। आरोपी नशे में धुत थे।
ये भी पढ़ें- Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर
विवाद बढ़ा तो वासु गुप्ता और हेमंत शर्मा निवासी मथुरा भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपियों ने गोली चला दी। गोली वासु गुप्ता के बाए कंधे और अंशु तेज पाटिल के पेट में लगी है। दोनों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। हेमंत शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा ने कटारा हिल्स थाने में घायलों की तरफ से एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X