सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Mixed weather conditions across the state—rain in some areas, heat in others—with an alert f

MP Weather Today: प्रदेश में मिला-जुला मौसम,कहीं बारिश, कहीं गर्मी, तेज हवाओं का अलर्ट,7 अप्रैल से नया सिस्टम

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 06 Apr 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटों में 20 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेज हवा और बदलते मौसम का अलर्ट जारी किया है, साथ ही आने वाले दिनों में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

MP Weather Today: Mixed weather conditions across the state—rain in some areas, heat in others—with an alert f
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट लेते हुए पिछले 24 घंटों में एक साथ कई रंग दिखाए। कहीं बारिश और ओलावृष्टि हुई, तो कहीं तापमान में तेज उतार-चढ़ाव ने लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 37.8°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 14.6°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम के साथ 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिससे मौसम का असर और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-ओले
पिछले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रीवा, सतना, जबलपुर, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, सिंगरौली, अनूपपुर और सीधी समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया।
विज्ञापन


तापमान का बड़ा अंतर, दिन-रात में उलटफेर
प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा (37.8°C) जबकि रतलाम और खरगोन में भी पारा 37°C के आसपास रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा (14.6°C) रहा।भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई

आंधी का अलर्ट, 40-50 Km की रफ्तार
मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। यहां 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। 7 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का यही ट्रेंड जारी रहेगा। कहीं बारिश, कहीं ओले और कहीं गर्मी तीनों हालात एक साथ देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-निगम अध्यक्ष बोले-चुनाव के समय लगते हैं तिलक, ओढ़ते हैं चुनरी


7 अप्रैल से नया सिस्टम होगा एक्टिव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में लगातार एक्टिव सिस्टम की वजह से मौसम अस्थिर बना हुआ है। 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की स्थिति पैदा कर सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम शांत नहीं रहेगा। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा तक जा सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की गति बनी रहेगी।


यह भी पढ़ें-30% से ज्यादा DNA डैमेज खतरनाक, धूम्रपान करने वालों पर सबसे ज्यादा खतरा,नई जांच से खुलेगा राज

क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि प्रदेश में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed