{"_id":"6adb6065afeb5d8c890d7642","slug":"mp-bjp-mla-ajay-vishnoi-takes-a-dig-at-own-govt-over-jabalpur-industrial-corridor-says-leaders-were-kept-in-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: अपनी ही सरकार पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई का तंज, बोले- योजना बनी, लेकिन हमें ही जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: अपनी ही सरकार पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई का तंज, बोले- योजना बनी, लेकिन हमें ही जानकारी नहीं
Fri, 23 Oct 2026 06:56 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:56 PM IST
सार
जबलपुर के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में मझौली को शामिल किए जाने पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने खुशी जताई, लेकिन योजना की जानकारी नहीं मिलने पर अपनी ही सरकार पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र में कौन से उद्योग आएंगे, काम कब शुरू होगा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजना के बारे में क्यों नहीं बताया गया।
विज्ञापन
अजय विश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर भाजपा सरकार की तैयारियों के बीच पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर सवाल उठाए हैं। पाटन से विधायक विश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जबलपुर में उद्योग लाने की उम्मीद लंबे समय से है, लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दी गई। विश्नोई ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि जबलपुर को जोड़कर बनाए जा रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में उनकी विधानसभा के मझौली विकासखंड को भी शामिल किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि योजना में क्षेत्र शामिल होने के बावजूद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वहां कौन सा उद्योग स्थापित होगा और काम कब शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- एमपी: इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू, 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड से मिलेगी राहत
विज्ञापन
मीडिया और तस्वीरों से मिल रही जानकारी
विधायक ने अपनी पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि योजना बनाते समय उनसे चर्चा नहीं हुई, तो कम से कम इसके तैयार होने के बाद ही जानकारी दे दी जाती। उन्हें बताया जाना चाहिए था कि योजना क्या है, यह जमीन पर कब उतरेगी और जबलपुर को इससे क्या फायदा मिलेगा। उन्होंने जबलपुर में हुई पहली इन्वेस्टर मीट का जिक्र करते हुए कहा कि तब से ही क्षेत्र में उद्योग आने का इंतजार है। अब इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की जानकारी सामने आई है और उद्योगपतियों की खुशी की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजना की विस्तृत जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- एमपी: मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी, कीमत सैकड़ों करोड़ होने का अनुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू, 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड से मिलेगी राहत
विज्ञापन
सबसे पहली इन्वेस्टर मीट जबलपुर में हुई थी, तब से इंतजार है कि जबलपुर में उद्योग आएंगे। वर्षों बाद खुशखबरी मिली कि जबलपुर को जोड़ते हुए एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन गया है, जिसमें जबलपुर के लिए उद्योग आएंगे। जबलपुर के उद्योगपतियों की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फोटो भी देखने मिल गई। मुझे और ज्यादा प्रसन्नता यह जानकर हुई कि इस कॉरिडोर में मेरी विधानसभा के मझौली विकासखंड को भी शामिल किया हुआ है। काश, योजना बनाते समय न सही, बन जाने के बाद ही हम जैसे छोटे जनप्रतिनिधियों को भी कोई बता देता कि योजना क्या है, धरातल पर कब उतरेगी और उसमें जबलपुर के लिए क्या होगा।
— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) October 23, 2026