सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Kisan Congress to Stage Protests at Collector Offices on April 9; Warns of Hunger Strike Outside

Bhopal News: 9 अप्रैल को कलेक्टर दफ्तरों पर उतरेगी किसान कांग्रेस, शिवराज के बंगले के सामने उपवास की चेतावनी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 06 Apr 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

गेहूं खरीदी में देरी, बोनस में कटौती और ओलावृष्टि मुआवजे को लेकर किसान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। 9 अप्रैल को प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव के साथ आंदोलन की शुरुआत होगी। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के सामने सामूहिक उपवास की चेतावनी दी गई है।

Bhopal News: Kisan Congress to Stage Protests at Collector Offices on April 9; Warns of Hunger Strike Outside
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। किसान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए 9 अप्रैल को प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का ऐलान किया है। साथ ही मांगें नहीं मानी गईं तो भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के सामने सामूहिक उपवास की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos


सरकार पर विश्वासघात का आरोप
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान बिचौलियों के हाथों शोषण झेलने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनस घटाकर किसानों को झटका
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान 2700 प्रति क्विंटल गेहूं खरीद का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में किसानों को केवल 40 का बोनस दिया जा रहा है। पिछले साल 175 बोनस मिलने के मुकाबले इस साल भारी कटौती कर दी गई, जबकि राजस्थान में ₹150 बोनस दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -एनएसजी का क्षमता प्रदर्शन, एंटी-टेरर ड्रिल व K-9 डॉग्स ने जीता दिल; सीएम ने बढ़ाया हौसला दर्शक रोमांचित


खरीदी में देरी पर साजिश का आरोप
किसान कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने जानबूझकर खरीदी की तारीखें तीन बार आगे बढ़ाईं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में 10 अप्रैल और अन्य संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी शुरू करने का फैसला किसानों को मजबूर करने वाला है, ताकि वे कम दाम में फसल बेच दें। कांग्रेस का कहना है कि 10 करोड़ बारदानों की जरूरत के मुकाबले केवल 2.60 करोड़ के लिए आवेदन करना सरकार की तैयारी की कमी को दिखाता है।

यह भी पढ़ें -बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज; 347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर


ओलावृष्टि से तबाही, मुआवजे का इंतजा
1 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि से सीहोर, विदिशा समेत 17 जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं। मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में भीग गया, लेकिन अब तक किसानों को राहत नहीं मिल पाई है। सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों के लिए तय फंड का पूरा उपयोग नहीं किया गया। किसान कांग्रेस ने साफ किया है कि यदि जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई और बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के निवास के सामने सामूहिक उपवास करने की चेतावनी भी दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed