सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Vishwas Sarang's statement on UCC, said - uniformity is necessary in the country

MP News: यूसीसी पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान, बोले - देश में एकरूपता जरूरी, कांग्रेस पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 08 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

यूसीसी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि देश में सभी के लिए एक समान कानून होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली गलतियों को सुधारते हुए सरकार अब समानता और एकरूपता लाने की दिशा में काम कर रही है।

MP News: Minister Vishwas Sarang's statement on UCC, said - uniformity is necessary in the country
खेल मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में एकरूपता लाने के लिए एक समान कानून जरूरी है, जिससे हर नागरिक का भविष्य सुरक्षित हो सके। मंत्री सारंग ने कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए यह जरूरी है कि सभी नागरिकों पर एक जैसा कानून लागू हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून में जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में 2023 के बाद फिर यूसीसी की तैयारी, गुजरात के बाद तेज हुई कवायद; चुनौतियां भी कम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जाति और धर्म में बांटने की राजनीति करती है 
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। कांग्रेस ने जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटकर तुष्टिकरण की राजनीति की और अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछली गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यूसीसी लागू होने से देश में एकरूपता आएगी, विकास को गति मिलेगी और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित होंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी तेज, 2026 के मानसून सत्र में विधेयक ला सकती है मोहन सरकार

किसानों के गेंहू का एक-एक दाना खरीदा जाएगा 
मंत्री ने गेहूं उपार्जन को लेकर कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसी तरह की कोई समस्या या संशय नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर गेहूं खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की पूरी फसल को सरकार खरीदेंगी। वहीं, मंत्री ने सहकारिता चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में सहकारिता चुनाव जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पहले से जारी है, कहीं कोई रोक नहीं हैं। सरकार सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ने कहा कि मोहन सरकार का चुनाव के जरिए संस्थाओं को और सक्रिय बनाने पर जोर हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed