सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sagar-khurai-liquor-shop-protest-women-clash-police-viral-video MP News

सागर में संग्राम: स्थानीय लोगों का उग्र प्रदर्शन, किसने जड़ा महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़? प्रशासन हुआ सख्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार

विवाद शराब की दुकान को लेकर शुरू हुआ और मामला तीखी झड़प के बाद बवाल तक पहुंच गया। विरोध कर रही महिलाओं की भीड़ उग्र हो गई। यहां तक की एक महिला ने एक महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। आखिर क्यों यह विवाद इतना बड़ा हो गया अब आगे क्या होगा? पढ़िए पूरी खबर

sagar-khurai-liquor-shop-protest-women-clash-police-viral-video MP News
प्रदर्शन के दौरान मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई नगर में शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब आक्रोशित भीड़ ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की बल्कि पुलिस टीम के साथ भी तीखी झड़प कर ली। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्रदर्शनकारी ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है। थप्पड़ जड़ने वाली महिला कौन है? क्या नाम है? ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विरोध को लेकर हुए बवाल की तस्वीरें देखकर मौके की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Trending Videos


 

sagar-khurai-liquor-shop-protest-women-clash-police-viral-video MP News
विरोध के दौरान उग्र हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अचानक उग्र हो गया प्रदर्शन
मिली जानकारी के अनुसार, खुरई नगर में तलैया के सामने स्थित ग्राउंड में नई शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय महिलाएं लगातार विरोध कर रही थीं। जैसे ही इस दुकान का विधिवत संचालन शुरू हुआ, बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध दर्ज कराने के लिए मौके पर जमा हो गईं। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और आक्रोशित महिलाओं ने दुकान के भीतर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी शराब की पेटियों को बाहर निकालकर फेंकना और नष्ट करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हंगामे के दौरान करीब 25 पेटी शराब का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

sagar-khurai-liquor-shop-protest-women-clash-police-viral-video MP News
सड़क पर बैठी हुई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने से बढ़ा तनाव

घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने जब महिलाओं को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी उनसे भी उलझ गईं। इसी दौरान भीड़ में से एक महिला ने ऑन-ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

 

sagar-khurai-liquor-shop-protest-women-clash-police-viral-video MP News
दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए तस्वीर में युवक और दो महिलाएं भी खड़ी दिख रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की सख्त चेतावनी, उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने सभी उपद्रवियों के खिलाफ आगजनी, बलवा (दंगा करने), सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव करने वाली महिलाओं की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed